filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo; hw-remosaic: false; touch: (-1.0, -1.0); sceneMode: 8; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 228.99234; aec_lux_index: 0; albedo: ; confidence: ; motionLevel: -1; weatherinfo: null; temperature: 34;
CRS NEWS रायबरेली : थाना गदागंज क्षेत्र के अंतर्गत पोस्ट जलालपुर धई के गांव खत्री भीट में नालियों की सफाई न कराए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ऋशी प्रसाद गोड़ द्वारा बार-बार अवगत कराने के बावजूद आज तक नालियों की सफाई नहीं कराई गई।
नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों व घरों के सामने भरा हुआ है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे गांववासियों में आक्रोश व्याप्त है। स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव खत्री भीट में नालियों की सफाई कराई जाए और जिम्मेदारों को निर्देश दिए जाएं।










