
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पूरे नकछेद मजरे पयागपुर नदौरा गाँव में घरेलू विवाद में महिला व उसके बच्चे को उसकी सास व देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाँव निवासी रूबी देवी का आरोप है कि गुरुवार की रात घरेलू कहासुनी में उनकी सास प्रेमा देवी व देवर रिंकू ने उसे व उनके 5 वर्षीय बेटे को धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
कार्यवाहक कोतवाल अजय यादव ने बताया कि मारपीट के मामले में महिला के देवर व सास पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।










