
CRS NEWS रायबरेली: रायबरेली की लालगंज तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को राजस्व निरीक्षक गंभीर सिंह को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने भूमि नापजोख की गलत रिपोर्ट सही करने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसे मांगे थे।
शिकायतकर्ता गणेश शंकर ने एक सप्ताह पहले एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए लालगंज तहसील परिसर में कानूनगो कक्ष के बाहर रुपये लेते समय निरीक्षक को गिरफ्तार किया और गुरुबक्सगंज थाने ले जाकर पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कराया।
सीओ अमित सिंह के अनुसार, निरीक्षक अरुणेश गुप्ता की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। बाद में आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया।










