
ढाबे पर काम करने वाला मिस्त्री सामान व नकदी लेकर फरार
गदागंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर स्थित किसान ढाबा पर काम करने वाला एक मिस्त्री 5 जनवरी को मौका देखकर ढाबा संचालक के सामान और नकदी लेकर फरार हो गया। ढाबा संचालक शिवकुमार ने थाना गदागंज में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह लखनऊ गए हुए थे और जब वापस लौटे तो मिस्त्री गोलू पुत्र गंगा राम, निवासी गढ़ी इटौरा बुजुर्ग (थाना ऊंचाहार) द्वारा ढाबे से उनकी मोटर साइकिल, इन्वेंटर बैटरी और 3500 रुपए की नकदी चोरी कर ली गई थी।
शिवकुमार ने बताया कि गोलू लंबे समय से उनके ढाबे पर काम कर रहा था और 5 जनवरी को लखनऊ जाने के बाद वह अचानक गायब हो गया। रात को वापस लौटने पर ढाबे से सामान की गुमशुदगी का पता चला।
इस मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने कहा कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।










