
लोकेशन रायबरेली
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप का किया गया शुभारंभ
रायबरेली महोत्सव में सीओ सिटी अरुण नौहवार ने जागरूकता कैंप का फीता काटकर किया उद्घाटन
जागरूकता कैंप में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन को लेकर के अलावा बढ़ते हुए साइबर अपराध को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक निर्देश पर जिले के पुलिस लगातार चाइनीज मांझा बेचने वाले, जेल में बंद अपराधियों की जमानत लेने वाले फर्जी जमानतदारों, व गरीबों को उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर ऊंचे ब्याज पर पैसा देने वाले सूदखोरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कई लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने जागरूकता कैंप के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने के लिए सराहनीय पहल की है कि अगर इस तरह के अपराध में लिप्त आम लोगों को कोई परेशान करें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
शहर के जीआईसी मैदान में चल रहे रायबरेली महोत्सव में लगाया गया है जागरूकता कैंप।










