
मामूली कहासुनी मे दो पक्षों में मारपीट
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के बिक़ई गाँव में मामूली कहासुनी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक अधेड़ महिला घायल हो गई, परिजनों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज कराया गया है,दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
गाँव निवासिनी विशाल का परिवार के ही रामप्रसाद की पत्नी कुसुम देवी से शुक्रवार की रात विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें कुसुम देवी 50 गंभीर रूप से घायल हो गई ,जिन्हें परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
शनिवार को दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।










