
हरदोई संडीला कोतवाली पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर को संडीला क्षेत्र में नई सब्जी मंडी फ्लाईओवर के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान सतीश पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम देवपाई, थाना अतरौली के रूप में हुई थी।वह संडीला कस्बे में कार धुलाई सेंटर पर काम करता था।मृतक के भाई प्रेमशंकर की तहरीर पर पुलिस ने मनोज कुमार पुत्र किशन कुमार निवासी ग्राम अकबरपुर, थाना अतरौली के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था वहीं 26 नवंबर को पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।






