
CRS NEWS: अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मनरेगा बचाव संग्राम को लेकर कांग्रेस कार्यालय में की प्रेस वार्ता अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मनरेगा योजना पर हमला करते हुए कहा कि सरकार पहले महात्मा गांधी को मार चुकी है और अब उनके नाम को मिटाने की साजिश रच रही है। किशोरी लाल शर्मा ने आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर करने, बजट काटने और नाम बदलने की कोशिश से गरीबों का रोजगार छीना जा रहा है। यह योजना महात्मा गांधी के ग्रामीण विकास और रोजगार के विचारों पर आधारित है, जिसे भाजपा अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा, पहले इन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की, अब उनके नाम को योजना से हटाकर इतिहास मिटाने का प्रयास कर रहे हैं।कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शर्मा ने स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाने और योजना की मूल भावना बचाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।









