
CRS NEWS:- मुंबई महानगर पालिका समेत राज्य की 29 नगर पालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। इसी चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों के नेता अपने उम्मीदवारों के लिए रैली और जनसभाएं कर रहे हैं।
इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधायक अबू आज़मी के तीखे बयान ने सियासी गलियारों में हल-चल मचा दी है। अबू आज़मी ने अपने बयान में AIMIM पार्टी के प्रत्याशी को लेकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से AIMIM के समर्थकों में काफ़ी नाराज़गी देखने को मिल रही है।
वायरल वीडियो में अबू आज़मी कहते नजर आ रहे हैं कि
“अबे मैं उत्तर प्रदेश का हूँ, पटक दूँगा, बत्तीसी बाहर निकल जाएगी।”
उनका यह बयान सीधे तौर पर AIMIM के उम्मीदवार और पार्टी की चुनावी रणनीति पर हमला माना जा रहा है।
आगे वीडियो में अबू आज़मी ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल एक सांसद लेकर राजनीति में “दनदनाते” घूम रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के पास 37 सांसद हैं। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी चुनाव सिर्फ वोट काटने या बाँटने के मकसद से नहीं लड़ती।
उनका यह बयान सोशल मीडिया में काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM समर्थकों में काफी नाराज़गी देखने को मिली और प्रतिक्रिया भी आ रही हैं।











