
CRS NEWS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावन पर्व मकर संक्रांति (खिचड़ी) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक चेतना का प्रतीक है, जो समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को मजबूत करता है।
मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि मकर संक्रांति का यह पावन अवसर जन-कल्याण और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आशा और उत्साह का संचार करेगा।










