
CRS NEWS:- गाजियाबाद में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और NCERT ने मिलकर नकली पाठ्यपुस्तकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गाजियाबाद में छापेमारी कर 32 हज़ार से ज़्यादा नकली NCERT की किताबों की छपाई और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच और NCERT ने लोनी के गांव जावली में मौजूद एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा है। छापेमारी में दो प्रिंटिंग मशीनें, एल्यूमिनियम प्रिंटिंग प्लेट्स, कागज के रोल और स्याही भी जब्त की गई है। साथ ही अलग-अलग कक्षाओं और विषयों की एनसीईआरटी की किताबें बड़ी मात्रा में मिलीं।
क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। आपको बताते चलें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा 11 नवंबर 2025 को एफआईआर भी दर्ज की गई थी। पहले से दर्ज एक मामले की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।
NCERT ने स्पष्ट किया है कि उसकी किताबों की छपाई, बिक्री या वितरण NCERT की अनुमति के बिना कानूनन अपराध है।










