
CRS NEWS : लखनऊ। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत उत्तर प्रदेश में दो लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजे जाने पर यूपी के विकास मॉडल की प्रशंसा की। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में आवास, नल, शौचालय, गैस और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से प्रदेश ने नई पहचान बनाई है।
खट्टर ने भरोसा दिलाया कि जब तक हर बेघर परिवार को पक्की छत नहीं मिल जाती, यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बताया कि अधिकांश आवास महिलाओं के नाम या संयुक्त स्वामित्व में दिए गए हैं।
कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि स्वच्छता और नगरीय विकास में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ का तीसरा स्थान और गाजियाबाद का वैश्विक शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में शामिल होना इसकी मिसाल है।
पीएम आवास योजना का सर्वाधिक लाभ गाजियाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़ और गोरखपुर जिलों को मिला है।










