
राहुल गांधी का रायबरेली में आगमन हरचंदपुर में हुआ जोरदार स्वागत
रायबरेली।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पहले लखनऊ आगमन हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
लखनऊ एयरपोर्ट से राहुल गांधी जब रायबरेली के लिए रवाना हुए, तो रास्ते में हरचंदपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राहुल गांधी का अभिनंदन किया।
राहुल गांधी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
राहुल गांधी के इस दौरे को रायबरेली की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उनके आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।










