
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलीपुर चकराई ग्राम प्रधान के द्वारा सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों को कंबल किया गया वितरण
रायबरेली।
विकास खंड दीन शाह गौरा के अंतर्गत ग्राम सभा अलीपुर चकराई में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान पुष्पा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि 26 जनवरी भारत का एक महान पर्व है, जो हमें राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे अवसर पर समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है।
वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सभा के सैकड़ों गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं। मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि ग्राम सभा में कोई भी जरूरतमंद मदद से वंचित न रहे। गरीबों और असहायों की सेवा करना ही मेरा दायित्व है।
इस अवसर पर बच्चा सिंह, समर सिंह, करण बहादुर सिंह, राम जी, कमलेश सिंह, अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष देवेश वर्मा, अनुराग मिश्रा सहित ग्राम सभा के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।










