
के.वी.एस. पब्लिक स्कूल गढ़ी दीन शाह गौरा में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
रायबरेली।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर के.वी.एस. पब्लिक स्कूल, गढ़ी दीन शाह गौरा के सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसे कुंवर हर्षवर्धन सिंह ने संपन्न कराया। इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में स्थित मां सरस्वती की प्रतिमा पर विद्यालय के प्रबंधक मनीष वर्धन सिंह, उप प्रबंधक हरेंद्र सिंह के द्वारा माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य, गीत और भाषणों के माध्यम से बच्चों ने राष्ट्रप्रेम और संविधान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर मुनेंद्र सिंह, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश प्रताप सिंह, डॉ. अरुण कुमार, अधीक्षक डॉ ज्ञान प्रकाश सिसोदिया,आराध्या गैस एजेंसी के मैनेजर शिवेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।










