
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि घटना रात्रि लगभग 8 बजे की है। रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।










