
CRS NEWS: महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीन शाह गौरा के तत्वावधान में ग्राम पंचायत साईं टिकरिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अनुरूद्ध दीक्षित जी ने की।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात चौपाल के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके आदर्शों, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के उपरांत गांधी जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामधुन गाते हुए एक फेरी भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव श्रीमती उर्मिला लोधी जी, ब्लॉक महासचिव श्री जसवंत सिंह जी, राजेश्वरी जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजीव प्रताप सिंह जी, शैलेन्द्र प्रताप त्यागी जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश प्रताप सिंह जी, सुनील कुमार पाल जी, शोभा वती जी, रामनारायण अवस्थी जी, हनुमान वर्मा जी, शिवप्रसाद जी, कमलेश गुप्ता जी, सुनीता जी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीन शाह गौरा की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया











