
धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती।
गदागंज रायबरेली विकास खंड दीन शाह गौरा के अंतर्गत ग्राम सभा चरुहार बीक में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम में बौद्ध धर्म को मानने वाले बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
जयंती समारोह के दौरान गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का संचालक मुकेश मौर्य पूर्व प्रधान राम लली ने किया वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान बिंदादीन रामलली विजय कुमार प्रधान शिवनारायण मौर्य ओम प्रकाश मौर्य रामनरेश यादव बजरंगी हनुमान जंगबहादुर वा सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।









