
रायबरेली में मौसम का बदला मिज़ाज: तेज़ हवा संग झमाझम बारिश,
रायबरेली।
जनपद रायबरेली में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित हुआ।
जनपद के कई इलाकों में तेज़ बारिश और आंधी के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। किसानों का कहना है कि इस समय आलू और खड़ी फसल गिर गाई तो भारी क्षति होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी घंटों में मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।










