
रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, रायबरेली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की कुल लाभार्थियों की संख्या 543325 है जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री की जानी थी जिसमें 62534 किसान विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए जनपद में फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य 4 लाख 80 हजार 791 था लेकिन अभी तक 313379 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि बचे हुए 167412 किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए 18 प्रचार वाहनों रवाना किया गया है










