
विदाई समारोह आयोजित
,सलोन, रायबरेली। आज विद्यालय परिसर में वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे इंटर फाइनल के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल सेरेमनी आयोजित की गई। पारंपरिक रूप से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले आज के इस कार्यक्रम में ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक प्रबंध निदेशक डॉ० शशिकांत शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिह्न,बैज अलंकरण व स्वागत गीत के माध्यम से अभिनंदन किया गया। इंटर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने काव्य शैली में अपने सीनियर्स की व्यक्तिगत खूबियों से परिचय कराते हुए 17 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में उनके बेहतर सफलता की कामना की। अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में नृत्य व संगीत-नाट्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां देते हुए अपनी सकारात्मक गतिविधियों की ओर सभी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कक्षा बारहवीं की पलक सिंह का भावुक कर देने वाला संक्षिप्त भाषण और रिषभ सिंह के कविताबद्ध व्याख्यान ने सभी को भाव-विभोर किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की ओर से नैंसी सिंह को शत-प्रतिशत उपस्थिति का एवार्ड प्रदान किया गया इसके अतिरिक्त उमेश यादव को ‘स्पोर्ट्स परसन आफ द ईयर’ स्मृति सिंह को स्टूडेंट् आफ द ईयर’, अभिनव तिवारी को ‘मिस्टर फेयरवेल’ और श्रेया सिंह को ‘मिस फेयरवेल’ अवार्ड से अलंकृत किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे विद्यार्थियों की सफलता की कामना करते हुए उन्हें पूरी ऊर्जा के साथ हर एक क्षण का सदुपयोग करने की सीख दी गई। आज के इस समारोह का शुभारंभ माननीय एम. डी. सर, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह तथा विशेष अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व उनके पूजन अर्चन के साथ हुआ। विदाई समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह ने भी बच्चों को उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य हेतु शुभकामनाएं ज्ञापित कीं और फेयरवेल पार्टी को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु अध्यापक-अध्यापिकाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री शिवलखन प्रजापति जी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम का समापन कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा समागत अतिथियों एवं प्रधानाचार्या जी को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11 के ही आयत असलम, सुश्रुत, अनन्या,समय, अंशिका एवं रुद्र के द्वारा संपादित किया गया।










