
CRS NEWS: ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चूली, ब्लॉक दीन शाह गौरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं की मृत्यु तथा कई लोगों के घायल होने की दुखद घटना के बाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी जी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुँचे।
जिला अध्यक्ष श्री तिवारी जी ने जिला अस्पताल एवं एम्स में भर्ती घायलों तथा मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली एवं जिलाधिकारी रायबरेली से संवाद कर घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष त्रिवेदी जी, जिला सचिव श्री आलोक विक्रम यादव जी, श्री आर.के. सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध दीक्षित जी, मंडल अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र त्यागी जी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने शोकाकुल परिवारों को आश्वस्त किया कि इस दुखद घड़ी में पार्टी हर स्तर पर उनके साथ है और जरूरत पड़ने पर सभी प्रकार का सहयोग दिया जाएगा।










