
चोरी के त्वरित खुलासे पर गदागंज व्यापार मंडल ने पुलिस टीम को किया सम्मानित,
CRS न्यूज रायबरेली
रिपोर्ट By मोहम्मद जावेद
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज व गदागंज कस्बे में एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी की घटना के सफल खुलासे के बाद स्थानीय व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस टीम को सम्मानित किया। गदागंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को माला, फूल एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह ने कहा कि पुलिस की तत्परता और सक्रिय कार्यशैली के चलते व्यापारियों के साथ हुई चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा हो सका। उन्होंने कहा कि पुलिस की मेहनत से व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
सम्मानित होने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी दयानंद तिवारी, दरोगा वीरेंद्र यादव, अनिल शर्मा, मोहम्मद मुकरिम, विवेक सिंह, कांस्टेबल श्रीकांत, सचिन कुमार, अमित मिश्रा, रोहित, जसवंत सिंह सहित अन्य स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल रहे।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, अनिल सविता, व्यापारी राजेश साहू, अर्पित मोदनवाल, पवन अग्रहरि, मनोज, समर बहादुर सिंह, भूपेंद्र साहू समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की, ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक घटना के खुलासे में सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के आपसी सहयोग से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सकती है।










