
CRS NEWS रायबरेली, 25 फरवरी 2026 मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमोद कंठ द्वारा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा लीगल एड क्लीनिक, सैनिक कल्याण बोर्ड, रायबरेली के सम्बन्ध में उपस्थित भूतपूर्व सैनिक पराविधिक स्वयं सेवक बिपिन कुमार से जानकारी ली गयी। भूतपूर्व सैनिक पराविधिक स्वयं सेवक बिपिन कुमार के द्वारा लीगल एड क्लीनिक में पूर्व सैनिक को उपलब्ध करायी जा रही विधिक सहायता के सम्बन्ध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराया गया। सचिव द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र प्राप्त हो तो अविलम्ब उसे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेषित करें। दौरान निरीक्षण कई भूतपूर्व सैनिक कार्यालय स्टाप उपस्थित रहा।










