तिलहर में सरकारी मिल्कियत भूमि को भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर भूखंडों की कर दी बिक्री, पालिका प्रशासन मौन।

तिलहर/शाहजहांपुर। नगर स्थित करोड़ों की सरकारी भूमि, भू-माफियाओं ने भूखंड में बदल कर खुलेआम बिक्री कर दी और पालिका प्रशासन पूरी तरह मूक दर्शक बना देखता रहा इतना ही नहीं बल्कि उक्त भू खंडों पर व्यवसायिक निर्माण भी खुलेआम होता देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है,राजस्व ग्राम मौजमपुर स्थित तिलहर नगर चुंगी अंदर NZA सरकार की मिल्कियत भूमि का है। उक्त भूमि खाता संख्या 69 रिफ्यूजी कॉलोनी मौजा मौजमपुर परगना तिलहर की, खाता खेवट- 20 मि० 49, NZA रकबा 166, मिल्कियत सरकार, स्थल सड़क रेलवे भवन आदि तथा खाता संख्या 65 बृजलाल पुत्र रामलाल निवासी सुभाष कॉलोनी मौजमपुर तिलहर। खाता खेवट-20 मि० 49 NZA रकबा 0650, नाम मालिकाना मिल्कियत सरकार, श्रेणी 10 क बिना आगम के। उक्त दोनों भूमि, वर्तमान समय में राजस्वअभिलेखों में उत्तर प्रदेश सरकार की मिल्कियत है। इन दोनों नंबर की भूमियों पर, भू-माफिया द्वारा व्यावसायिक भूखंड बनाकर बिक्री कर दिए गए, जिन पर बिना किसी मानचित्र के तेजी से निर्माण जारी है।
सूत्रों की माने तो समस्त सरकारी आरजी को भूमाफियाओं द्वारा, भूखंडों में बदलकर, लगभग छ: भूखंडों का भूमाफियाओं द्वारा रजिस्टार कार्यालय से बैनामा भी कर दिया गया है। इस मामले में समस्त जानकारी के बाद भी तिलहर नगर पालिका प्रशासन पूरी मुखदर्शक बना हुआ है। 26.4.2018 को आनंद स्वरूप कोहली द्वारा बैनामा बृजलाल कक्कड़ के पुत्र प्रणव अरोड़ा को बिना मलिक के चौहद्दी दर्शाकर, कर दिया गया जबकि आनंद स्वरूप कोहली द्वारा गाटा संख्या 59 को अपना माना। उक्त बैनामा 19-01-89 में किया गया। शाहजहांपुर के तिलहर नगर के बीचो-बीच राजस्व अभिखो के अनुसार ग्राम मौजमपुर, स्थित सुभाष (रिफ्यूजी) कॉलोनी में मौजूद यह करोड़ों रुपए की जमीन उत्तर प्रदेश सरकार की मिल्कियत है जिसे नगर पालिका प्रशासन से मिली भगत कर भू-माफियाओं ने इसे व्यवसायिक भूखंड बनाकर बेच दिया और मोन बना नगर पालिका प्रशासन, सरकारी आरजी को खुर्दवुर्द होते होते देख रहा है।








