filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo; hw-remosaic: false; touch: (-1.0, -1.0); sceneMode: 0; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 158.83804; aec_lux_index: 0; albedo: ; confidence: ; motionLevel: -1; weatherinfo: null; temperature: 38;
CRS NEWS रायबरेली : रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर उस समय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जब पेट्रोल लेने के लिए अचानक वाहनों का जमावड़ा लग गया। देखते ही देखते दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें पंप परिसर से बाहर तक फैल गईं।
भीड़ ज्यादा होने के बावजूद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने संयम और समझदारी का परिचय देते हुए पूरे हालात को संभाले रखा। स्टाफ ने वाहनों को व्यवस्थित ढंग से लाइन में लगवाकर एक-एक कर पेट्रोल वितरण सुनिश्चित किया, जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रही।
गौरतलब है कि मौके पर पुलिस बल मौजूद नहीं था, फिर भी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल खत्म होने की आशंका के चलते अचानक इतनी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन अधिक भीड़ के कारण लोगों को कुछ समय तक इंतजार जरूर करना पड़ा।










