
CRS NEWS रायबरेली : रायबरेली जनपद के थाना गदागंज क्षेत्र के अंतर्गत जालालपुर धई में शनिवार, 28 मार्च की शाम लगभग 8:00 बजे एक व्यक्ति की पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था, जिससे हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ट्रेन गुजरने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त कराने और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।










