
CRS NEWS रायबरेली: रायबरेली जनपद के पूरे राठौरन गांव की बेटी शिवानी सिंह के कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित होने के बाद गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल, राजा जितेंद्र बहादुर सिंह अरखा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शिवानी सिंह को फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वक्ताओं ने कहा कि शिवानी सिंह की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत और लगन से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।










