19वीं विधानसभा के लिए, 2027 विधानसभा चुनाव, तिलहर विधान सभा में बदलाव करेगा या…….?
उत्तर प्रदेश की 133 विधानसभा #तिलहर। मार्च 2022 में, भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर, तिलहर विधानसभा 133 से श्रीमती सलोना कुशवाहा ने 102,307 मत प्राप्त कर, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा को हरा कर उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा में पहली बार प्रवेश किया। हालांकि इससे पूर्व श्रीमती कुशवाहा का राजनीति से दूर-दूर का कोई वास्ता नहीं था।
सूचना तंत्र के अनुसार 2022 में 133 तिलहर विधान सभा में 355882 मतदाता बताए गए जिनमें से वर्ष 2022 में हुए मतदान में 213455 मतदान हुआ जो कुल 59.99 प्रतिशत बताया गया। इनमें से श्रीमती सलोना कुशवाह को 102307 मत प्राप्त हुए जो कि 47.93 प्रतिशत रहा वहीं समाजवादी पार्टी के रोशन लाल वर्मा 89030 मत मिले जिससे वे दूसरे नंबर पर रह कर हार गए। जबकि बसपा के नबाब फैजान को 12290 तथा कांग्रेस के रजनीश गुप्ता को 3082 व 772 वोट नोटो को पड़े थे।
श्रीमती सलोना कुशवाह ने राजनीति में करियर बनाने हेतु समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली और पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काफी काम किया। प्रदेश व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता सरकार की लहर के चलते श्रीमती कुशवाह ने समाजवादी पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर, टिकिट हासिल किया और चुनाव लड़ा। सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा को हर कर वे विधायक बन गई।
सूत्र बताते है कि, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से तिलहर विधान सभा की विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा, तिलहर तहसील क्षेत्र के निगोही में, मार्च 1974 में जन्मी जिले की दूसरी महिला विधायक के रूप में प्रसिद्ध हुईं। डॉ० राम सिंह कुशवाहा, न्यूरोलॉजिस्ट, विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा पति और गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर है जोकि बरेली के मेडिसिटी हॉस्पिटल के एमडी भी हैं। जबकि विधायक श्रीमती सलोना कुशवाह आलोक फार्मास्यूटिकल्स की प्रबंधक है।
ऐसा बताया जाता है कि तिलहर विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी की मृदुलभाषी, वर्तमान माननीय विधायक श्रीमती सलोना कुशवाह, “शाहजहाँपुर में हुई एक घटना को छोड़कर, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस के बीच हिंसा भड़क उठी, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने तिलहर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निगोही में “समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करने” के लिए पैसे लिए थे। भाजपा उम्मीदवार सलोना कुशवाहा ने “फर्जी वोटों के खिलाफ पुलिस की निष्क्रियता” की शिकायत की। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद यह घटना घटी और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए” अलावा किसी तरह का अब तक विवाद नहीं नजर आया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की साइड में दर्ज तिलहर विधानसभा क्षेत्र, भारत के उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह शाहजहाँपुर जिले का हिस्सा है और शाहजहाँपुर लोकसभा क्षेत्र के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1957 में “डीपीएसीओ (1956)” (परिसीमन आदेश) पारित होने के बाद हुआ था। 2008 में “संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश” पारित होने के बाद, इस निर्वाचन क्षेत्र को पहचान संख्या 133 आवंटित की गई।









