
रायबरेली की बेटी उम्मे हबीबा का सम्मान, मनीष देव पाल ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
डलमऊ (रायबरेली)। विधानसभा सरेनी के भावी प्रत्याशी मनीष देव पाल ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद रायबरेली में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा उम्मे हबीबा को उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मनीष देव पाल ने छात्रा को बुके भेंट कर मिठाई खिलाई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उम्मे हबीबा ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जिससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि छात्रा की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही उन्होंने छात्रा के अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना की, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी उम्मे हबीबा को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विमल यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।










