
खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरई का औचक निरीक्षण
सलोन रायबरेलीl खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने किया विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरई का प्रातः 8:00 औचक निरीक्षणk प्रांगण की सफाई, रसोइयों की समय पर उपस्थित, विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर प्रभारी प्रधान अध्यापक सहित समस्त स्टाफ को निर्देशित किया कि वह सब मिलकर अभिभावकों से संपर्क कर छात्र उपस्थित शत प्रतिशत कर विद्यालय को और बेहतर बनाएंl
कमरों में बैठक व्यवस्था दुरुस्त पाए जाने पर प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ की सराहना की तथा और बेहतर करने के टिप्स भी दिएl
छात्रों को शिक्षण के बेहतर टिप्स देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्रों से भी मन लगाकर शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि बेटियां भी पढ़ाई में बेटों से पीछे नहीं हैl उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिलाधिकारी महिला है वह पढ़ाई के ही बल पर उच्च शिखर तक पहुंची है सभी बच्चे उनसे प्रेरणा ले यदि बेटे और बेटियां सभी मन लगाकर पढ़ाई करें तो वह भी शिक्षा के माध्यम से बड़े-बड़े पदों पर आसीन हो सकती हैंl निरीक्षण के समय विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहाl










