
रायबरेली: बारात में डांस को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में बारात के दौरान डांस को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।
हमले में परवानपुर निवासी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।










