
कंपोजिट विद्यालय खमरिया पूरे कुशल में आयोजित भारतीय भाषा कार्यक्रम
सलोन रायबरेलीl खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव के निर्देशानुसार कंपोजिट विद्यालय खमरिया पूरे कुशल में 13मई से 19 मई 2026 तक आयोजित भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रथम दिवस मूल अभिवादन एवं सामान्य अभिव्यक्ति ,वर्णमाला, संख्या अक्षर रोल प्ले ,फ्लैश कार्ड पद्धति के बारे में बच्चों को गतिविधि के माध्यम से पूर्व में सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान द्वारा जानकारी देकर कार्यक्रम का शुभारंभ कियाl उन्होंने कहा शासन की मंशा के अनुरूप भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर शिक्षा संस्कृत एवं नवाचार का समन्वित और परिवर्तन कारी प्रयास हैl इससे विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं सहभागिता पूर्ण तरीके से भारतीय भाषाओं का अन्वेषण करने तथा भाषा एवं सांस्कृतिक विविधताओं को आत्मसात करने में मदद मिलेगीl विद्यालय में बच्चों ने बताया कि आज मिड डे मील में तहरी एवं दूध का दिवस था जिसे हम सब ने ग्रहण किया श्री खान ने बच्चों के समक्ष गतिविधि के माध्यम से भाषा एवं संख्या के फ्लैश कार्ड के माध्यम से जानकारी दी तथा छात्र आकाश ,मीनाक्षी,जलकेश आर्यन दिव्या सोनाक्षी अंशिका सहित पूरी कक्षा ने ने फ्लैश कार्ड के द्वारा अक्षर एवं संख्या ज्ञान के बारे में अपने अनुभव साझा कियाl मौजूद सभी छात्रों ने बढ़ते एवं घटते क्रम में संख्या तथा भाषा ज्ञान,के बारे में फ्लैश कार्ड के माध्यम से सहभागिता दर्ज कराई lइस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सूरज जायसवाल, अनुराग श्रीवास्तव, बलवंत सिंह सहित पूरे स्टाफ ने सहयोग किया आज से प्रारंभ होकर प्रतिदिन 19 मई 2026 तक अलग-अलग दिनों में गतिविधियां कराकर कर शिविर को पूर्ण करना हम सब का दायित्व है शिक्षक अनुराग श्रीवास्तव ने सेवानिवृत शिक्षक के प्रति आभार ज्ञापित कियाl









