
- सलोन क्षेत्र की सूची ग्राम सभा के पूरे मियां में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में 11 घर जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सलोन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी जी एवं ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जी मण्डल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय जी, भोला शर्मा मनोज कुमार के हाथों पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री भिजवाने का कार्य कराया।
इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है।










