
CRS NEWS रायबरेलीः- 03 जून 2026 मा० विधायक सदर अदिति सिंह ने आज विकास खण्ड राही के परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ विकास खण्ड राही के ग्राम प्रधानगण भी उपस्थित रहंे।
प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को चित्रों, पोस्टरों एवं अन्य माध्यमों के जरिए प्रदर्शित किया गया। मा० विधायक अदिति सिंह ने प्रदर्शनी का गहन निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी आमजन एवं जनप्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधानों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अति० जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित विकास खण्ड राही व सूचना विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










