
के ग्राम पंचायत जरौना में शुक्रवार रात जेपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पूर्व प्रधान रमेश त्रिवेदी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कुंवरपुर बघेल ने दैत्योंना पुर को 6 विकेट से हराकर जीता।
इस अवसर पर क्षेत्र के खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। फ्लडलाइट की रोशनी में खेले गए इस मैच ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट का पहला मैच दैत्योंना पुर और कुंवरपुर बघेल के बीच खेला गया। कुंवरपुर बघेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुंवरपुर के गेंदबाजों नजीम और जितेंद्र की स्विंग गेंदबाजी के सामने दैत्योंना पुर की पूरी टीम मात्र 63 रन पर ऑल आउट हो गई।
63 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए कुंवरपुर बघेल ने आसानी से जीत हासिल कर ली। टीम के बल्लेबाज सुमित ने 19 रन और अकील ने 14 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। कुंवरपुर ने 4 विकेट खोकर यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया।
मैच में अजीत सिंह और रिजवान ने कमेंट्री की, जबकि नमो सिंह ने स्कोरिंग का कार्यभार संभाला। टूर्नामेंट कमेटी ने सभी टीमों से निष्पक्ष और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। इस अवसर पर साहब सिंह, नीलेंद्र कन्नौजिया सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।










