
भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तिलेंडा गांव के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पिता की पहचान भगत के रूप में हुई है, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनका बेटा आकाश सिंह डंपर में करीब 10 किलोमीटर तक फंसा रहा, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। यह हादसा क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाला साबित हुआ।
सूचना मिलते ही बछरावां और संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डंपर को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है।
दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।









