
प्रेमी के इनकार पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ी – पुलिस और ग्रामीणों में हड़कंप
जनपद रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरी हार गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अपने प्रेमी द्वारा रिश्ते से इनकार किए जाने पर गांव में स्थित पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। महिला को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। पुलिस प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने प्रेमी के व्यवहार से आहत थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार महिला को समझाने-बुझाने में जुटे रहे ताकि किसी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके।
फिलहाल पुलिस द्वारा महिला को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है।









