बदायूँ ज़िले के सहसबान के नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी रामचंद्र पुत्र कुंदन लाल कृषि कार्य हेतु बैलगाड़ी से अपने खेत पर जा रहा था। अकबराबाद में सड़क किनारे लगे अंडरग्राउंड केबल की चपेट में आकर उसके दोनों बैलों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि जब से मोहल्ला अकबराबाद में बिजली विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड केबल बिछाई गई है अक्सर हादसे होते रहते हैं। मगर बिजली विभाग लापरवाह बना हुआ है।










