
भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार सवार दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा
रायबरेली। जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छीछेमऊ गांव के पास भाजपा नेता अंकित द्विवेदी पर कार सवार आधा दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल अंकित द्विवेदी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी










