
मेवालाल पासी के घर पहुंचेंगे सांसद चंद्रशेखर आजाद, रायबरेली में सियासी सरगर्मी तेज
रायबरेली के सलोन क्षेत्र स्थित पूरे कुशल (खम्हरिया पुरवा) गांव में आज नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचकर मृतक मेवालाल पासी के परिजनों से मुलाकात की
पिछले सप्ताह संदिग्ध पथराव और मारपीट की घटना में मेवालाल पासी की मौत के बाद परिवार न्याय की मांग कर रहा है।
सांसद पहले ही फोन पर परिजनों से बात कर जल्द आने का आश्वासन दे चुके थे।
दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जबकि आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।
सांसद के आगमन से जिले में दलित राजनीति और वोट बैंक को लेकर गांव से शहर तक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।











