
भैंस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित डंपर पेड़ से टकराया, लगी भीषण आग
लालगंज, रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ठोकरा गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर भैंस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही देर में डंपर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा।
घटना के दौरान चालक और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते डंपर से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में डंपर चालक मामूली रूप से झुलस गया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
डंपर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।











