
CRS: Raebareli News- रायबरेली में जिला पंचायत बोर्ड बैठक के दौरान चंपत राय से जुड़े सवाल पर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि चंपत राय ऐसे विचार परिवार से जुड़े हैं, जहाँ शीर्ष नेतृत्व से संवाद सामान्य बात है। साथ ही स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है, इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और जनता की आस्था से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। दोषी कोई भी हो, जांच में आरोप सिद्ध होने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने जिला पंचायत द्वारा किए 150 कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी के साथ लोकार्पण किया।











