
रायबरेली गदागंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
आज दिनांक 22 जुलाई 2022 को थाना गदागंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग/क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त शादाब पुत्र बब्बू निवासी जलालपुर धई थाना गदागंज जनपद रायबरेली को 250 ग्राम अवैध गाँजा के साथ थाना क्षेत्र के मदरसा पुरवा मोड़ ग्राम जलालपुर धई के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-174/2022 अन्तर्गत धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
शादाब पुत्र बब्बू निवासी जलालपुर धई थाना गदागंज जनपद रायबरेली ।
*बरामदगीः-*
250 ग्राम अवैध गाँजा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उप-निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्या थाना गदागंज रायबरेली ।
2. उप-निरीक्षक शिवकिशोर मिश्रा थाना गदागंज रायबरेली ।
3. मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह थाना गदागंज रायबरेली ।










