हरदोई राभा ग्राम पंचायत के सैदापुर- बीते 20 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर सैदापुर गांव के लोगों का सब्र अब जवाब दे गया है।गांव में बीते 20 दिनों में 3 बार ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं, लेकिन बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक जाने से बिजली आपूर्ति बाधित है। जब विभाग ने अबकी बार फिर से *25 केवीए का ट्रांसफार्मर* लगाने की कोशिश की तो ग्रामवासियों ने उसे रखने से मना कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी और लोड को देखते हुए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर नाकाफी है। इसी वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि *क्षमता के अनुरूप बड़ा ट्रांसफार्मर* लगाया जाए, तभी वे उसे गांव में लगने देंगे।बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, घरों के काम और किसानों की सिंचाई सभी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।






