मृतक का शव सड़क पर रख कर परिवार ने भीड़ के साथ किया रोड जाम, घंटो रहा यातायात ठप्प। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग।


उत्तर प्रदेश की तिलहर कोतवाली क्षेत्र के निगोही रोड पर मृतक के परिवार ने आरोपी अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर मृतक का शव रख जाम लगा दिया। मृतक परिवार द्वारा शव रख तिलहर निगोही रोड जाम किए जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने जाम खुलवाने में बड़ी मशक्कत की लेकिन मृतक परिवार के समर्थन में रोड जाम कर रही भीड़, पुलिस की एक भी बात मानने को तैयार नहीं हुए जिसके कारण मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों को पहुंचना पड़ा।
पुलिस अधीक्षक नगर दीक्षा भौंरे की कड़ी मशक्कत और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्यवाही किए जाने के आश्वासन, दिए जाने के बाद मृतक के परिवार जाम खोलने को राजी हुए। जिसके बाद मृतक उमेश का सम्मान अंतिम संस्कार कराए गया।
ज्ञात हो कि 6 अगस्त 26 बुधवार को तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नबीयापुर में 25 वर्षीय उमेश नामक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। साथ ही आरोप था कि मरने से पूर्व उमेश ने अपने भाई को रिकॉर्डिंग भेजी थी जिसके आधार पर परिवार ने पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस को लिखित शिकायत की।
मृतक उमेश के परिजनों का आरोप है कि उमेश की हत्या की गई है और फिर शव को पेड़ से लटकाया गया। उनका कहना है कि पैनल की चोरी को लेकर गांव के पांच लोगों से पहले से विवाद चल रहा था।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों की शिकायत के बाद पुलिस उमेश को घर से उठाकर ले गई थी और उसके साथ मारपीट की थी। पिटाई के डर से उमेश ने चोरी की घटना कबूल की थी। मरने से पहले उमेश ने अपने भाई को एक रिकॉर्डिंग भेजी थी, जिसमें उसने गांव के रहने वाले पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के अनुसार उक्त के संबंध में मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






