
हरदोई राभा पावर हाउस से जुड़े राभा ग्रामपंचायत के सैदापुर गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण खराब हो गया है। इसकी वजह से गांव में पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से लगातार ट्रिपिंग और फुंकने की समस्या बनी हुई थी। गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने के चलते ट्रांसफार्मर ने काम करना बंद कर दिया।
बिजली न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी की सप्लाई, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यापारियों का काम ठप हो गया है। रात में अंधेरे और उमस के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इस समस्या को लेकर भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक सचिव पिहानी कृष्णपाल गौतम के नेतृत्व में सैदापुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अवर अभियंता पिहानी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि गांव में तत्काल 25 केवी के स्थान पर बड़ा क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि बढ़ते लोड को वह झेल सके और भविष्य में बार-बार फुंकने की समस्या न हो।
कृष्णपाल गौतम ने कहा कि अगर 3 दिन के अंदर नया और उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो भाकियू के कार्यकर्ता बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रामीणों के साथ मिलकर विभागीय कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
अवर अभियंता ने ज्ञापन लेकर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग लापरवाही छोड़कर तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगवाए जिससे उन्हें राहत मिल सके।
वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्रा व बबलू लूंगी के नेतृत्व में EXN को ज्ञापन मुलाया यादव के अनुसारEXN ने सोमवार तक निदान का किया वादा ।





