
अखिलेश यादव की ओर से पिरान कलियर शरीफ दरगाह पर पेश की जाएगी चादर
CRS NEWS समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से रबी-उल-अव्वल के मौके पर उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध पिरान कलियर शरीफ दरगाह पर चादर पेश की जाएगी। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता माजिद सिद्दीकी, सूफी कमालुद्दीन खुशहाल साहब और हाजी अकील साबरी समेत अन्य लोग दरगाह पर पहुंचकर चादर भेंट करेंगे।
इस दौरान एमएच सिद्दीकी और सलीमुद्दीन खान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे। सपा नेताओं ने बताया कि यह चादर अखिलेश यादव की ओर से पेश की जा रही है। दरगाह पर चादरपोशी के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की जाएगी।







