
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोंन में तहसीलदार श्रीमती दीपिका सिंह ने परखी मध्यानह भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय में हरित क्रांति लाने के लिए किया वृक्षारोपण।
सलोन रायबरेलीl जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक माहौल और मध्याहनं भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा हैl इसी के तहत आज मध्यानह भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए सलोन तहसील की तहसीलदार श्रीमती दीपिका सिंह ने कन्या पूर्व माo विo सलोंन में बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मीनू के अनुसार खुद भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता परखी और बच्चों से कहा कि सरकार की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना शासन का उद्देश्य हैl विद्यालय में कुल पंजीकृत 216 के सापेक्ष 131 छात्र उपस्थित पाए गएl
उन्होंने विद्यालय परिसर कक्षाओं और रसोई घर का बारीकी से निरीक्षण किया तथा शिक्षकों को निर्देशित किया कि वह और अधिक साफ सफाई पर ध्यान देंlसाथ ही प्रतिदिन वितरित होने वाले एमडीएम का सैंपल भी सुरक्षित रखा जाएl सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खानसहित शिक्षकों ने भी एमडीएम चखकर बताया कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी हैl विद्यालय परिसर में श्रीमती दीपिका सिंह व अन्य शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर हरित क्रांति लाने का संदेश दिया। विद्यालयकी प्रधानाध्यापिका डॉक्टर साधना शर्मा के साथ-साथ शिक्षिका ,माधुरी लता, साफिया बानो, तबस्सुम जहां, आयशा कफील, रीता देवी, संगीता सिंह ,अहमद मुस्तफा, मोहम्मद मैसर पूर्व शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान आदि मौजूद रहे।






