
CRS NEWS प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र के सुभाष चौराहे के पास मंगलवार को चोरी के शक को लेकर दो युवतियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों युवतियां सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गईं।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का गिरेबां पकड़ लिया और काफी देर तक खींचतान व हाथापाई होती रही। युवतियों के बीच सड़क पर हो रहे विवाद को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को अलग कराने का प्रयास किया।
घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत चोरी के शक को लेकर हुई थी। हालांकि, चोरी की वास्तविकता और विवाद के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से किसी शिकायत या कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।







